कर्नाटक: लिफ्ट देने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 10 आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कर्नाटक के दावणगेरे जिले में 41 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पीड़िता ने अपने पति से विवाद के बाद रात में अकेले जाने की कोशिश की, जहां युवकों ने उसे शराब पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

कर्नाटक: लिफ्ट देने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 10 आरोपी गिरफ्तार

दावणगेरे, एजेंसी। कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक 41 वर्षीय महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, घटना तीन जून की है। पीड़िता का अपने पति से विवाद हो गया था और वह रात में अकेले अपने मायके जा रही थी। इस दौरान कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोककर घर छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने की पेशकश की। आरोप है कि युवकों ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। महिला के बेहोश होने पर उसे एक सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। इसी डर के कारण महिला ने शुरुआत में शिकायत दर्ज नहीं कराई। बाद में कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पीड़िता ने बसवपटना पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।