Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsGang Caught Stealing Branded Goods in New Delhi
गाड़ी से आकर ब्रांडेड सामान चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार

गाड़ी से आकर ब्रांडेड सामान चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार

संक्षेप:

नई दिल्ली में वसंतकुंज साउथ थाना पुलिस ने ब्रांडेड सामान की चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपियों में सुनील, सोनू और मोहम्मद सलीम शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी के सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। सभी आरोपी पहले से कई मामलों में शामिल हैं।

Dec 04, 2025 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

या ब्रांडेड सामान की चोरी करने वाला गैंग पकड़ा नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। वसंतकुंज साउथ थाना पुलिस ने इलाके में लगातार वारदातें करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपियों में सुनील, सोनू और मोहम्मद सलीम शामिल है। यह गिरोह गाड़ी से आता था और ब्रांडेड सामान ही निशाना बनाता था। पुलिस ने इनके कब्जे से 15 हजार रुपये नकद, चांदी का पंचजोत, चांदी की प्लेटें, ब्रांडेड कपड़े व जूते, लोहे के कटर, एक आयरन रॉड और वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार बरामद की। सुनील और सोनू पर हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट सहित दो दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीसीपी अमित गोयल के अनुसार, वसंतकुंज इलाके में 17 अक्तूबर, 26 अक्तूबर, 11 नवंबर और 19 नवंबर को हुई चोरी की घटनाओं में एक ही गैंग का हाथ होने के संकेत मिले थे। इसके बाद इंस्पेक्टर अरविंद प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर रतन सिंह और एसआई उपेंद्र सिंह की टीम ने डी-7 और डी-8 ब्लॉक के आसपास के 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान पहले पकड़े जा चुके 60 संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर सोनू को पकड़ा गया, जिसने सुनील उर्फ रब्बान और मोहम्मद सलीम के नाम उगल दिए। आरोपियों ने बताया कि शक से बचने के लिए वे गाड़ी का इस्तेमाल करते थे और रिहायशी इलाकों से सटे जंगलों में रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया और कार जब्त कर ली है।