
ढोल की थाप और जयकारों के बीच गणपति की विदाई
नई दिल्ली में भक्तों ने गणपति बप्पा की विदाई धूमधाम से की। शोभायात्राओं के बीच श्रद्धालुओं ने कृत्रिम तालाबों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। हालांकि, कुछ लोगों ने यमुना में भी प्रतिमाओं का विसर्जन...
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...के जयकारों और ढोल-ताशों की थाप के बीच शनिवार को भक्तों ने बप्पा को विदाई दी। राजधानी में प्रतिमा विसर्जन से पहले जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया। हालांकि, कुछ लोगों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए चोरी-छिपे यमुना में भी बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया। गणेशोत्सव के अंतिम दिन सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान लोग ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते नजर आए। इस दौरान बच्चे-बुजुर्गों और महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था।
कृत्रिम तालाब में विसर्जन किया श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पर्यावरण की रक्षा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह प्रशासन की ओर से विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब बनाए गए थे। श्रद्धालुओं ने अपने घर के आस-पास ही कृत्रिम तालाब बनाकर गणपति विसर्जन किया। प्राचीन झंडेवाला देवी मंदिर में विधिवत आरती के बाद मंदिर से प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। प्रतिमा को पास के पार्क में बने विशेष ताल में विसर्जित किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




