अल्कलाइन वॉटर में प्रतिबंधित पदार्थ मिला, 31 लाख का माल जब्त

May 07, 2026 04:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

उत्पाद की गलत ब्रांडिंग, लेबलिंग नियमों के उल्लंघन और प्रतिबंधित पदार्थ 'फुल्विक एसिड' के इस्तेमाल की पुष्टि...

अल्कलाइन वॉटर में प्रतिबंधित पदार्थ मिला, 31 लाख का माल जब्त

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने 'अल्कलाइन वाटर' बनाने वाली गुजरात की एक कंपनी से 31.61 लाख रुपये का माल जब्त किया है। जांच में उत्पाद की गलत ब्रांडिंग, लेबलिंग नियमों के उल्लंघन और प्रतिबंधित पदार्थ 'फुल्विक एसिड' के इस्तेमाल की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई। एफएसएसएआई ने गुरुवार को बताया कि यह कार्रवाई एक उपभोक्ता की शिकायत पर की गई। यह शिकायत 'फूड सेफ्टी कनेक्ट' पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी, जिसमें कंपनी द्वारा उपभोक्ता शिकायतों का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद वडोदरा जिले के सावली स्थित निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान अधिकारियों ने पैकेजिंग और तकनीकी जांच में कई तरह की अनियमितताएं मिली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।