ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीसोशल मीडिया से::लड़की के डांस पर हाथी भी लगाने लगे ठुमके

सोशल मीडिया से::लड़की के डांस पर हाथी भी लगाने लगे ठुमके

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों के अक्सर वीडियो वायरल होते रहते हैं।...

सोशल मीडिया से::लड़की के डांस पर हाथी भी लगाने लगे ठुमके
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 18 Jan 2021 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों के अक्सर वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में जानवरों का एक और वीडियो सुर्खियों में है, जो लोगों काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, इस वीडियो में केवल जानवर ही नहीं बल्कि जानवरों से साथ इंसान भी शामिल हैं। इस वीडियो में एक लड़की के डांस पर दो हाथी इस तरह फिदा हुए कि वे भी झूमने लगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ क्या सच में हाथी डांस कर सकते हैं। अगर, जवाब है हां, तो वह मेरे से भी काफी अच्छा डांस कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में पार्क के अंदर एक लड़की अंग्रेजी गाने पर डांस कर रही होती है। तभी दो हाथी वहां पहुंच जाते हैं और लड़की को डांस करते देख खुद को नहीं रोक पाते। दोनों हाथी लड़की के साथ डांस करने लगते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें