Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsFraudsters Cheat RPF Constable of 2 Lakhs Using Credit Card Scam
क्रेडिट कार्ड चालू करने के बहाने खाते से करीब दो लाख उड़ाए

क्रेडिट कार्ड चालू करने के बहाने खाते से करीब दो लाख उड़ाए

संक्षेप:

नई दिल्ली में खजूरी खास इलाके में एक आरपीएफ कांस्टेबल जितेन्द्र यादव से जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड चालू करने के बहाने करीब दो लाख रुपये ठग लिए। जालसाज ने बैंक कर्मचारी बनकर कॉल की और फर्जी वेबसाइट का लिंक भेजा। पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Nov 23, 2025 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। खजूरी खास इलाके में क्रेडिट कार्ड चालू करने के बहाने जालसाजों ने आरपीएफ के जवान से करीब दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित के बयान पर जिले की साइबर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय जितेन्द्र यादव आरपीएफ में कांस्टेबल हैं। 16 मई को जालसाज ने बैंक कर्मचारी बनकर कॉल किया और बैंक की आधिकारिक वेबसाइट जैसी लिंक भेजकर पिन जनरेट करने को कहा। जितेन्द्र ने उस पर सभी क्रेडिट कार्ड जानकारी डाल दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

23 मई को एक अन्य जालसाज ने कॉल कर पिन दोबारा सेट करने को कहा, यह कहकर कि पिछला आवेदन अस्वीकार कर दिया गया है। उन्होंने फर्जी वेबसाइट पर जाकर पिन सेट किया। जुलाई में बिल आने पर पता चला कि 16 मई को उनके खाते से 98 हजार और 23 मई को 95,600 रुपये कट गए। इसके बाद जितेन्द्र ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान और उनकी बैंक गतिविधियों का विश्लेषण जारी है, ताकि पूरी ठगी का नेटवर्क उजागर किया जा सके और रकम की वसूली की जा सके।