Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsFraudster Arrested for Selling Car with Fake Documents in Delhi
फर्जी दस्तावेज बनाकर गाड़ी बेचने वाला गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज बनाकर गाड़ी बेचने वाला गिरफ्तार

संक्षेप:

द्वारका साऊथ थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे गाड़ी बेचने वाले गिरोह के गुर्गे हरदीप सिंह रंधावा को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से गिरफ्तार किया है। रंधावा ने एक पूर्व सैनिक और उनके बेटे से 14.50 लाख रुपये में गाड़ी बेची, लेकिन बाद में पता चला कि गाड़ी पर बैंक लोन लंबित था।

Jan 25, 2026 05:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। द्वारका साऊथ थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे गाड़ी बेचने वाले गिरोह के एक गुर्गे को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से गिरफ्तार किया है। आरोपी हरदीप सिंह रंधावा तीन साल पहले भारतीय सेना के पूर्व सैनिक और उनके बेटे के साथ ठगी की वारदात में शामिल था। इस घटना के कारण पीड़ितों को 70 दिन तक जेल में रहना पड़ा। अंततः उन्हें मोटी रकम देकर समझौता करना पड़ा। जेल से रिहा होने के बाद पीड़ित संजीव कुमार ने द्वारका साऊथ थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह के अनुसार, संजीव कुमार ने बताया कि उनके पिता पूर्व सैनिक हैं और वे पुरानी गाड़ियां खरीदने और बेचने का काम करते हैं। 8 फरवरी 2023 को हरप्रीत सिंह रंधावा उनके पास आया और इनोवा क्रिस्टा बेचने की पेशकश की। अगले दिन आरोपी हरदीप सिंह रंधावा के साथ कार लेकर आया और 14.50 लाख रुपये में गाड़ी का सौदा तय किया। अधिकांश भुगतान नकद और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से किया गया। आरोपी पैसे लेकर चले गए। बाद में संजीव ने गाड़ी पंजाब में एक व्यक्ति को बेच दी, जहां पता चला कि गाड़ी पर बैंक लोन लंबित था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने संजीव और उनके पिता को गिरफ्तार कर 70 दिन जेल में रखा। मामले की जांच कर रही एसआई रजत मलिक की टीम ने आरोपी की जानकारी जुटाई और पता चला कि वह उत्तर प्रदेश में शिवालिक रेंज की तलहटी में रह रहा है। एएसआई संजीव कुमार और हेडकांस्टेबल शैतान सिंह की टीम ने 1200 किलोमीटर से अधिक पीछा करते हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पास ग्राम भोपालपुर, साकरिया, थाना गजरौला स्थित फार्म से हरदीप सिंह रंधावा को गिरफ्तार किया। पुलिस फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों की खोज में लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;