पालघर में किसान से 50 लाख की ठगी मामले में तीन पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

-बंदरगाह परियोजना मुआवजे में हेराफेरी का मामला पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में

पालघर में किसान से 50 लाख की ठगी मामले में तीन पर मुकदमा

-बंदरगाह परियोजना मुआवजे में हेराफेरी का मामला पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में वधावन पोर्ट परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आदिवासी किसान से 50.27 लाख रुपये की कथित ठगी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

किसान की भूमि का अधिग्रहण

पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने गुरुवार को बताया कि दहानू तालुका निवासी किसान किरण पांडू पलावा की कृषि भूमि आगामी वधावन पोर्ट परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई थी। इसके बदले सरकार की ओर से दो करोड़ 91 लाख 89 हजार 126 रुपये का मुआवजा उनके बैंक खाते में जमा किया गया था।

आरोपियों का तरीका

पुलिस के अनुसार, किसान के अशिक्षित होने और बैंकिंग जानकारी कम होने का फायदा उठाकर तीन लोगों ने उसे हाल ही में बोईसर स्थित एक निजी बैंक शाखा में बुलाया। आरोपियों ने सरकारी मुआवजा जल्दी दिलाने का झांसा दिया। बैंक के अंदर आरोपियों ने कथित तौर पर किसान से कई दस्तावेजों और एक डिजिटल मशीन पर हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान ले लिए। इसके बाद उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को किसान के बैंक खाते से जोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने किसान की जानकारी के बिना उसके खाते से 50 लाख 27 हजार 760 रुपये निल लिए।

सामान्य प्रश्न

पालघर में धोखाधड़ी का मामला किस परियोजना से संबंधित है?
यह मामला वधावन पोर्ट परियोजना से संबंधित है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।