Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsFraud Case in Dwarka Couple Arrested for Cheating Women with Cheap Suits
बुटीक की आड़ में निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दंपति गिरफ्तार

बुटीक की आड़ में निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दंपति गिरफ्तार

संक्षेप:

नंबर गेम 90 महिलाओं के साथ की धोखाधड़ी 18 से 20 फीसदी का वार्षिक लाभ

Tue, 25 Nov 2025 05:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। द्वारका इलाके में सस्ते सूट के बहाने महिलाओं को झांसे में लेकर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी दंपति पंकज और शिल्पी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते साल क्राइम ब्रांच ने 23 महिलाओं की शिकायत पर ठगी की धारा में एफआईआर दर्ज की थी। बाद में शिकायतकर्ता महिलाओं की संख्या 90 हो गई। मामला दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। सूचना के आधार पर दोनों आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अबतक इन्होंने कितनी महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बुटीक के जरिए महिलाओं से संपर्क साधा शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि शिल्पी और पंकज ने द्वारका सेक्टर-22 इलाके में बुटीक खोला था। यह बुटीक वर्ष 2011 से चल रहा था। इसमें वे कम कीमत पर लेडीज सूट बेचते और सिलाई करते थे। इस कारण बुटीक में महिलाओं का आना-जाना शुरू हो गया। धीरे-धीरे महिलाओं का विश्वास जीतने के बाद दंपति ने इन्हें झांसे में लेना शुरू किया। दंपति ने बताया कि वे लोगों के पैसे निवेश कराते हैं और उसपर 18 से 20 फीसदी वार्षिक लाभ देते हैं। कई महिलाएं इनके झांसे में आ गईं। इन्होंने अन्य महिलाओं को जोड़ने के लिए किटी पार्टी, लंच, तंबोला सहित कई अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। शुरू में महिलाओं को देते थे ब्याज शिकायत के अनुसार शुरू में दंपति मूलधन रखकर ब्याज के तौर पर रुपये दे रहे थे। वर्ष 2020 में कोविड संक्रमण के दौरान स्थिति बदल गई। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से कई महिलाओं ने अपना मूलधन मांगना शुरू किया। पहले तो दंपति ने बहाना बनाना शुरू किया और फिर धमकी देनी शुरू की। इसके बाद आरोपियों ने अपना घर बेच दिया और फरार हो गए। बेटे की इंस्टाग्राम आईडी से पकड़े गए दोनों पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। डीसीपी रवि कुमार सिंह की देखरेख में एसआई सत्येंद्र कुमार की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने दंपति के मोबाइल नंबर खंगाले, रिश्तेदारों से पूछताछ की। इस बीच आरोपी के बेटे की इंस्टाग्राम आईडी मिल गई, जिसमें दंपति की लोकेशन ग्रेटर नोएडा में मिली। इसी के आधार पर टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।