सरकारी नौकरी का झांसा देकर 32 लाख रुपये ठगे
नई दिल्ली के अलीपुर में दो दोस्तों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 32 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शशि शर्मा ने मोहित तंवर पर आरोप लगाया है, जिसने बताया कि गृह मंत्रालय में नौकरी के लिए युवक की तलाश है। बाद में पता चला कि यह ठगी थी। मामले की जांच जारी है।

नई दिल्ली, प्र. सं.। अलीपुर इलाके में दो दोस्तों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 32 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर गुरुवार को अलीपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित शशि शर्मा की मुलाकात वर्ष 2023 में एक पार्टी के दौरान मोहित तंवर से हुई थी। मोहित ने बताया कि उसकी गृह मंत्रालय में अच्छी पहचान है। वहां ग्रुप सी की नौकरी के लिए युवक की तलाश की जा रही है। इसके बाद शशि ने नौकरी दिलाने के लिए कहा। मोहित के इस फर्जीवाड़े में उसकी पत्नी रीतू और भाई दीपांशु और एक अन्य महिला रचना भी शामिल थे।
शशि ने अपने दोस्त शिवम को भी इनसे मिलाया। दोनों ने मिलाकर 32 लाख रुपये वर्ष 2024 में विभिन्न शुल्कों के नाम पर दिए। फिर रुपये लेने के बाद दबाव बनाने पर दोनों को नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। जब वे नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे तो ठगी का पता चला।फोन उठाना बंद कियाठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोहित और इसके परिवार के लोगों ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने अलीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच एसआई अंकुश दलाल कर रहे हैं।कांस्टेबल है आरोपीपुलिस की जांच में सामने आया है कि मोहित केंद्रीय सचिवालय और मंत्रालयों के कार्यालयों की सुरक्षा के लिए गठित सेक्रेटिएट सिक्योरिटी सर्विस में कांस्टेबल है। वह काफी समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


