परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाएगा फ्रांस: मैक्रों

Mar 02, 2026 09:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने घोषणा की है कि वे अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाएंगे और सहयोगी देशों में परमाणु हथियारों से लैस लड़ाकू विमानों की तैनाती करेंगे। यह 1992 के बाद पहला मौका होगा जब फ्रांस अपने परमाणु भंडार को बढ़ाने का निर्णय ले रहा है।

परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाएगा फ्रांस: मैक्रों

- सहयोगी देशों में भी परमाणु हथियारों से लैस लड़ाकू विमानों की तैनाती करेगा लाइल लॉन्ग, एजेंसी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने सोमवार को घोषणा की वह अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाएंगे।। साथ ही, सहयोगी देशों में परमाणु हथियारों से लैस लड़ाकू विमानों व वायु सेना की तैनाती करेंगे। लाइल लॉन्ग स्थित सैन्य अड्डे पर पहुंचे मैक्रों ने नई परमाणु नीति के बारे में बताते हुए कहा कि फ्रांस का मौजूदा परमाणु भंडार 300 से कम है और हमने इसे बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इसमें कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। यह 1992 के बाद पहला मौका होगा, जब फ्रांस अपने परमाणु हथियारों में वृद्धि करेगा।

उन्होंने कहा कि फ्रांस अपने सहयोगी देशों में कुछ समय के लिए परमाणु हथियारों से लैस लड़ाकू विमानों की तैनाती की भी अनुमति देगा। हालांकि, परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का अधिकार सिर्फ फ्रांस के पास ही रहेगा। उन्होंने कहा कि फ्रांस अपनी वायु सेना को भी कुछ समय के लिए सहयोगी देशों में तैनात करेगा। इसको लेकर ब्रिटेन, जर्मनी, पोलैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम, ग्रीस, स्वीडन और डेनमार्क के साथ बातचीत शुरू हो चुकी है। - एक साथ काम करेंगे जर्मनी, फ्रांस व यूके इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम लंबी दूरी की मिसाइल परियोजना पर साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मिसाइल 'डीप स्ट्राइक' क्षमता से युक्त होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।