
फ्रांस ने ग्रीनलैंड में खोला वाणिज्य दूतावास
- ऐसा करने वाला पहला ईयू देश पेरिस, एजेंसी। फ्रांस ने ग्रीनलैंड में
- ऐसा करने वाला पहला ईयू देश पेरिस, एजेंसी। फ्रांस ने ग्रीनलैंड में अपना वाणिज्य दूतावास (कांसुलेट) खोल दिया है। इसके साथ ही फ्रांस स्वायत्त डेनिश क्षेत्र ग्रीनलैंड में राजनयिक मिशन स्थापित करने वाला पहला यूरोपीय संघ (ईयू) देश बन गया है। फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि जां-नोएल पोइरियर ने ग्रीनलैंड की राजधानी नूक में कांसुल जनरल के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। यह कदम फ्रांस के कांसुलर नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जून 2025 में ग्रीनलैंड यात्रा के दौरान पहली बार वहां वाणिज्य दूतावास खोलने की योजना की घोषणा की थी।
इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने पोइरियर की नियुक्ति से संबंधित आदेश पर हस्ताक्षर किए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जां-नोएल पोइरियर इससे पहले 2012 से 2016 तक वियतनाम में फ्रांस के राजदूत रह चुके हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




