Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsFour-Year-Old Kidnapped in Delhi Rescued in Lucknow Accused Arrested

संपादित---चार वर्षीय अपहृत बच्चा लखनऊ से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप: दक्षिण पूर्वी जिले की अमर कॉलोनी पुलिस ने लखनऊ, यूपी से चार वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बरामद किया। आरोपी सुधाकर सिंह ने बच्चे का अपहरण कर महिला पर शादी का दबाव डालने की कोशिश की। आरोपी को लखनऊ रेलवे...

Wed, 15 Oct 2025 03:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
संपादित---चार वर्षीय अपहृत बच्चा लखनऊ से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिण पूर्वी जिले की अमर कॉलोनी पुलिस ने अपहृत चार वर्षीय मासूम को लखनऊ, यूपी से सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान अयोध्या निवासी सुधाकर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे लखनऊ रेलवे स्टेशन पर सुहैलदेव एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया। आरोपी बच्चे को लेकर अपने गांव भागने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी बच्चे का अपहरण कर महिला को डराकर शादी का दबाव डालना चाहता था। पुलिस अधिकारी के अनुसार, 12 अक्तूबर को अमर कॉलोनी थाने में चार वर्षीय बच्चे के अपहरण की सूचना मिली। जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता की पत्नी आरोपी से इंस्टाग्राम के जरिए लगभग एक साल से संपर्क में थी।

आरोपी ने कई बार धमकी दी थी कि अगर वह उससे संबंध नहीं रखेगी तो वह उनके बेटे का अपहरण कर लेगा। उसी दिन दोपहर को आरोपी इलाके में भी देखा गया था और कुछ देर बाद महिला ने पति को फोन कर बताया कि सुधाकर उनका बच्चा उठा ले गया है। तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी का रूट ट्रेस किया और घटना के आठ घंटे के भीतर उसे लखनऊ से गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित छुड़ा लिया।