ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीदिल्ली से सटे इलाकों में चार महिलाओं की चोटी काटे जाने से दहशत

दिल्ली से सटे इलाकों में चार महिलाओं की चोटी काटे जाने से दहशत

दिल्ली से सटे इलाकों में चोटी कटने का मामला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। चोटी कटने की घटना किसी की शरारत है या कुछ और यह तो कह पाना अभी काफी मुश्किल है लेकिन इस तरह की घटनाओं ने न केवल अफवाहों का बाजार...

दिल्ली से सटे इलाकों में चार महिलाओं की चोटी काटे जाने से दहशत
हिन्दुस्तान लाइव टीम,नोएडाSat, 05 Aug 2017 11:14 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली से सटे इलाकों में चोटी कटने का मामला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। चोटी कटने की घटना किसी की शरारत है या कुछ और यह तो कह पाना अभी काफी मुश्किल है लेकिन इस तरह की घटनाओं ने न केवल अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है बल्कि लोगों के अंदर दहशत का माहौल भी बना हुआ है।
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में  शुक्रवार देर रात दो चोटी कटने की घटना से इलाके की महिलाओं को चिंता में डाल दिया है। ग्रेटर नोएडा के गांव तुगलपुर में शुक्रवार रात रामू शर्मा के बेटे की पत्नी घर का दरवाजा बंद कर सो रही थी, लेकिन सुबह जब वह उठी तो उसकी चोटी नीचे जमीन पर पड़ी हुई थी। कुछ ऐसा ही मामला जारचा थाने में भी देखने को मिला। शुक्रवार को जारचा थाने के बिसहाड़ा गांव में एक महिला की चोटी काटे जाने की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जाता है महिला को देर रात काफी जोर से सर में दर्द हुआ। इसके बाद जब वह अपने सर को पकड़कर दबाने लगी तभी उसके सर से चोटी अलग हो गई। महिला यह सब देखकर बेहोश हो गई। उसे निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां वह काफी दहशत में है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

गाजियाबद में किशोरी की चोटी काटी 
गाजियाबाद के मोदीनगर में अपने नाना के यहां छुट्टी मनाने आई एक किशोरी की चोटी कटने से इलामें में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि 17 साल की शिवानी कुछ दिन पहले ही अपने नाना जयवीर के घर पर छुट्टियां बिताने आई थी। रात में सोते समय उसकी चोटी उसके सर से अलग हो गई। रात में जब वह उठी तो चोटी अलग देख बेहोश हो गई। कुछ ऐसा ही मामला सुचेतपुरी में भी देखने को मिला। यहां पर मोनू फूल वाले की पत्नी की चोटी कट जाने की घटना से इलाके में तनाव है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें