मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के चार उग्रवादी ढेर

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मणिपुर के कामजोंग जिले में एक प्रतिद्वंद्वी गुट द्वारा चार उग्रवादियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार रात को हुई, जब एनएससीएन (ईस्टर्न फ्लैंक) के सदस्य एक वाहन में यात्रा कर रहे थे। हमलावरों ने वाहन को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें चार उग्रवादियों की मौके पर ही मौत हो गई।

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के चार उग्रवादी ढेर

इंफाल, एजेंसी। मणिपुर के कामजोंग जिले में प्रतिबंधित संगठन के चार उग्रवादियों की प्रतिद्वंद्वी गुट द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब नौ बजे पहाड़ी जिले के होंगबेई गांव में हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार सुबह मौके पर पहुंचकर चारों शव बरामद किए। बताया जा रहा है कि ये सभी मृतक प्रतिबंधित संगठन एनएससीएन (ईस्टर्न फ्लैंक) के सदस्य थे। संगठन द्वारा जारी बयान के मुताबिक, उनके छह सदस्य एक वाहन में सवार होकर जा रहे थे, तभी प्रतिद्वंद्वी गुट के सदस्यों ने वाहन को रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इस हमले में चार उग्रवादियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य किसी तरह मौके से भागने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।