Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsFour-Day-Old Baby Kidnapped from Delhi Hospital Rescued Two Arrested
नवजात के अपहरण में मां की मामी समेत दो गिरफ्तार

नवजात के अपहरण में मां की मामी समेत दो गिरफ्तार

संक्षेप:

नई दिल्ली के डॉ. बीएसए अस्पताल से चार दिन के नवजात बच्चे का अपहरण हुआ था। पुलिस ने बच्चे की मां की मामी और उसकी सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे को सुरक्षित बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया गया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते यह साजिश रची थी।

Jan 02, 2026 06:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। रोहिणी के डॉ. बीएसए अस्पताल से चार दिन के नवजात बच्चे के अपहरण के मामले में नॉर्थ रोहिणी पुलिस ने बच्चे की मां की मामी और उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। बच्चे को सुरक्षित बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी सुमन देवी सागरपुर के शिव पुरी इलाके में रहती है उनका पति रिक्शा चालक है। मोहन गार्डन निवासी 43 वर्षीय पूजा सोनी उर्फ राधा घरेलू सहायिका है। वह अपने पति के साथ कार क्लीनिंग का काम करती है। 31 दिसंबर को पीड़िता डॉली कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके चार दिन के बेटे का अस्पताल से अपहरण कर लिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने तुरंत अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में देखा गया कि सुमन देवी ने बच्चे की मां को पूजा के हाथ में बच्चा सौंपने को कहा। पूजा ने खुद को अस्पताल कर्मी बताकर टीकाकरण केंद्र ले जाने का बहाना बनाया और बच्चे को तौलने के बहाने अपने साथ ले गई। पूछताछ में सुमन ने कबूल किया कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने डॉली और उसकी मां को सबक सिखाने के लिए साजिश रची थी। पूजा ने बच्चे को सुमन के घर उनके 14 वर्षीय बेटे को सौंप दिया। पुलिस टीम ने छापा मारकर बच्चा बरामद किया और तकनीकी टीम व स्थानीय सूत्रों की मदद से पूजा को उत्तम नगर के मोहन गार्डन से गिरफ्तार किया। जांच अभी जारी है।