मणिपुर: नगा समुदाय के लोगों के अपहरण मामले में चार गिरफ्तार
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में नगा समुदाय के छह लोगों के अपहरण में शामिल रहने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास सशस्त्र ग्रामीण स्वयंसेवी समूहों के सदस्य होने का संदेह है और वे जबरन वसूली तथा अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं।

इंफाल, एजेंसी। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में नगा समुदाय के छह लोगों के अपहरण में शामिल होने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपह्रत लोगों को कथित तौर पर अब भी बंधक बनाकर रखा गया है।पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मणिपुर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने सोमवार को पी मोल्डिंग और लेइलोन वाइफेई गांवों के बीच सड़क मार्ग से चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान थांगखोमांग खोंगसाई, सेखोलेट खोंगसाई, लुनमिनथांग डिमंगल और कामगौलल खोंगसाई के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इन चारों पर जिले में सक्रिय सशस्त्र ग्रामीण स्वयंसेवी समूहों के सदस्य होने का संदेह है।
साथ ही, इन सभी के जबरन वसूली, आपराधिक धमकी तथा हथियार एवं गोला-बारूद के अवैध कब्जे जैसी असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का संदेह है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


