मुस्लमान ईद पर गाय की कुर्बानी न दें: हामिद अंसारी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीभारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने ईद-उल-अजहा पर मुसलमानों से गायों की कुर्बानी न देने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि इस्लाम में गाय की कुर्बानी का कोई उल्लेख नहीं है और साथी नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सोमवार को मुसलमानों से ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर गायों की कुर्बानी न देने की अपील की। साथ ही, केंद्र सरकार से जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी के गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के सुझाव पर विचार करने का आग्रह किया। पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस्लाम में कहीं भी नहीं लिखा है कि गाय की ही कुर्बानी दी जानी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी कोई भी चीज जिससे साथी नागरिकों को ठेस पहुंचे, उससे बचना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


