पूर्व केंद्रीय मंत्री अबू हासेम खान चौधरी का निधन
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जताया शोक कोलकाता,

कोलकाता, एजेंसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री अबू हासेम खान चौधरी का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बुधवार की रात कोलकाता में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को मालदा में किया गया। चौधरी के परिजनों ने यह जानकारी दी। 'डालू' के नाम से लोकप्रिय चौधरी 89 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी और बेटा ईशा खान चौधरी हैं। ईशा मालदा दक्षिण से कांग्रेस के सांसद हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन के साथ ही मालदा जिले की राजनीति के एक युग का अंत हो गया, जहां वह दशकों तक एक प्रमुख चेहरा रहे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद एएच खान चौधरी के निधन से गहरा दुख हुआ।
उन्होंने विनम्रता तथा अटूट प्रतिबद्धता के साथ मालदा और पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा की। उनकी सेवा की विरासत हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष ने चौधरी को सच्चा राजनेता करार देते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा और कांग्रेस के आदर्शों के लिए समर्पित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


