टीएमसी नेता शांतनु सेन ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कोलकाता के पूर्व सांसद और टीएमसी नेता शांतनु सेन ने पार्टी प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरजी कर दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर पार्टी की आलोचना की और विधानसभा चुनावों में हार को जनता की अस्वीकृति बताया। उनका इस्तीफा टीएमसी में आंतरिक विरोध और संगठनात्मक एकता की कमी के समय आया।

टीएमसी नेता शांतनु सेन ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

कोलकाता, एजेंसी। राज्यसभा के पूर्व सांसद और टीएमसी नेता शांतनु सेन ने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरजी कर दुष्कर्म और हत्या मामले से जुड़े विवाद को लेकर पार्टी की कड़ी आलोचना की। साथ ही विधानसभा चुनावों में मिली हार को अनैतिक कामों के प्रति जनता की अस्वीकृति बताया। यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद टीएमसी के भीतर खुले विरोध, जनता की नाराजगी और संगठनात्मक एकता में कमी जैसी समस्याओं से पार्टी जूझ रही है।डॉक्टर से राजनेता बने और कोलकाता नगर निगम के पार्षद सेन ने अपना इस्तीफा टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को सौंपा।

उन्होंने कहा कि अब वह ऐसे मुद्दों का बचाव नहीं कर सकते, जिनकी वजह से आम लोग पार्टी से दूर हो गए हैं। उन्होंने पत्र में लिखा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से जुड़ा विवाद हाल के वर्षों में टीएमसी के लिए सबसे ज्यादा राजनीतिक नुकसान पहुंचाने वाले मामलों में से एक रहा है। बुधवार को सेन ने आरजी कर मामले से जुड़ी किसी भी जांच में नई सरकार को सार्वजनिक रूप से सहयोग देने की पेशकश करके मामले को और बढ़ा दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।