राजस्थान में कांग्रेस विधायक की कार की टक्कर से पूर्व सरपंच की मौत

Feb 21, 2026 05:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राजस्थान के टोंक जिले में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में पूर्व सरपंच बाबू मोहन मीणा की मौत हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर हुआ, जब विधायक सुरेश गुर्जर की एसयूवी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। स्थानीय लोगों ने विधायक की गाड़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लग गया।

राजस्थान में कांग्रेस विधायक की कार की टक्कर से पूर्व सरपंच की मौत

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान के टोंक जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर शनिवार को एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में पूर्व सरपंच की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल कार कथित तौर पर कांग्रेस विधायक की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय बाबू मोहन मीणा के रूप में हुई है, जो उमर गांव के पूर्व सरपंच थे। वह मोटरसाइकिल से देवली की ओर जा रहे थे। यह दुर्घटना बसनी गणेशजी मंदिर के पास हुई। पुलिस के अनुसार, खानपुर से विधायक सुरेश गुर्जर की एसयूवी जयपुर से कोटा की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

हिंडोली थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाबू मोहन मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने विधायक की गाड़ी के शामिल होने का आरोप लगाते हुए शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे लंबा जाम लग गया। पुलिस ने समझाइश देकर प्रदर्शन समाप्त कराया और सड़क से जाम हटवाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।