ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीमुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त धनंजय जाधव का निधन

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त धनंजय जाधव का निधन

मुंबई। एजेंसी मुंबई के अवकाशप्राप्त पुलिस आयुक्त धनंजय जाधव का सोमवार देर रात दिल...

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त धनंजय जाधव का निधन
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 30 Mar 2021 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई। एजेंसी

मुंबई के अवकाशप्राप्त पुलिस आयुक्त धनंजय जाधव का सोमवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से नवी मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि 74 वर्षीय जाधव ने सोमवार देर रात करीब 12.30 बजे अंतिम सांस ली। जाधव का पार्थिव शरीर एनआरआई कॉम्प्लेक्स में उनके आवास पर ले जाया गया और बाद में अंतिम संस्कार के लिए सतारा जिले के पुसगांव में उनके पैतृक स्थान पर ले जाया गया। जाधव 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वह मार्च 2007 से फरवरी 2008 के बीच मुंबई के पुलिस आयुक्त रहे। जाधव दो साल तक पुणे के पुलिस प्रमुख भी रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें