भारतीय ओलंपिक संघ पूर्व अध्यक्ष रामचंद्रन का निधन
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष नारायण रामचंद्रन का चेन्नई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी उम्र 77 वर्ष थी। वे 2014 से 2017 तक आईओए के अध्यक्ष रहे और 2008 से 2016 तक विश्व स्क्वैश महासंघ के अध्यक्ष भी रहे।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व अध्यक्ष नारायण रामचंद्रन का गुरुवार को चेन्नई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। रामचंद्रन ने फरवरी 2014 से दिसंबर 2017 तक आईओए अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। वे 2008 से 2016 तक विश्व स्क्वैश महासंघ के अध्यक्ष भी रहे थे। स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव साइरस पोंचा ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी और गुरुवार उन्होंने अंतिम सांस ली।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


