पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बिंद्रा का निधन

Jan 25, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बिंद्रा का रविवार को निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। बिंद्रा को क्रिकेट मार्केटिंग में नए युग की शुरुआत के लिए जाना जाता था और उन्होंने 1993 से 1996 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बिंद्रा का निधन

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बिंद्रा का रविवार को निधन हो गया। वह 84 साल के थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। बिंद्रा को क्रिकेट मार्केटिंग में नए युग की शुरुआत के लिए जाना जाता था। इंदरजीत सिंह बिंद्रा 1993 से 1996 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे थे। साथ ही, वह 1978 से 2014 तक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। पंजाब और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को देखते हुए 2015 में पंजाब के पीसीए स्टेडियम का नाम बदलकर आईएस बिंद्रा स्टेडियम कर दिया गया, जो एक प्रशासक के तौर पर उनके प्रेरणादायक काम को श्रद्धांजलि थी।

इसके अलावा, 2014 में उन्होंने आईसीसी के प्रमुख सलाहकार के तौर पर भी काम किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने एक्स पोस्ट में उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।