ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीविदेश::: नाफ्टा और डब्ल्यूटीओ में चीन के प्रवेश से ट्रंप नाराज

विदेश::: नाफ्टा और डब्ल्यूटीओ में चीन के प्रवेश से ट्रंप नाराज

- ट्रंप ने दोनों समझौते को इतिहास का सबसे खराब करार कहा -

विदेश::: नाफ्टा और डब्ल्यूटीओ में चीन के प्रवेश से ट्रंप नाराज
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 08 Sep 2020 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

- ट्रंप ने दोनों समझौते को इतिहास का सबसे खराब करार कहा

- डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता बाइडेन ने चीन का समर्थन किया है

वाशिंगटन। एजेंसी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के नाफ्टा और डब्ल्यूटीओ में प्रवेश से खफा हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि उनके डेमोक्रेटिक समकक्ष ने उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) के साथ ही विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में चीन के प्रवेश का समर्थन किया है। हालांकि ट्रंप ने दोनों समझौते को इतिहास का सबसे खराब करार कहा।

चीन पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आक्रोश से पूरी दुनिया अवगत है। अब उन्होंने नाफ्टा और डब्ल्यूटीओ में चीन की मौजूदगी पर ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा था कि बाइडेन ने नाफ्टा जैसी त्रासदी के लिए मतदान किया, जो अब तक की सबसे भयावह सहमति थी। बाइडेन ने विश्व व्यापार संगठन में चीन के प्रवेश का समर्थन किया। ट्रंप ने 2016 के चुनाव प्रचार में नाफ्टा को हटाने का संकल्प जताया था। पिछले माह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन का विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश करना सबसे खराब समझौतों में से एक है। ओहियो में व्हर्लपूल कार्पोरेशन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में ट्रंप ने चीन का विश्व व्यापार संगठन में शामिल होने का विरोध किया है। ट्रंप ने कहा कि चीन ने कई नियमों का उल्लंघन किया है। जिस तरह चीन ने नियम तोड़े हैं, उस तरह से आज तक किसी देश ने नहीं किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें