ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीविदेश : श्रीलंका की नौसेना ने चार अरब की हेराइन जब्त की

विदेश : श्रीलंका की नौसेना ने चार अरब की हेराइन जब्त की

कोलंबो, एजेंसी। श्रीलंका की नौसेना ने चार अरब श्रीलंकाई रुपये (1.23 करोड़ अमेरिकी डॉलर)...

विदेश : श्रीलंका की नौसेना ने चार अरब की हेराइन जब्त की
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 22 Oct 2023 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कोलंबो, एजेंसी। श्रीलंका की नौसेना ने चार अरब श्रीलंकाई रुपये (1.23 करोड़ अमेरिकी डॉलर) से अधिक मूल्य की 200 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक बहुद्देश्यीय मछली पकड़ने वाली नौका को जब्त किया है। श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को एक बयान में कहा कि यह अभियान खुफिया इकाई और पुलिस द्वारा श्रीलंका के दक्षिण में डोंड्रा के पास समुद्र में चलाया गया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। नौसेना के अनुसार श्रीलंका पुलिस का नारकोटक्सि ब्यूरो इस मामले की जांच करेगा। नौसेना देश में नशीली पदार्थों की आमद को रोकने के लिए द्वीप के आसपास के तटीय और समुद्री क्षेत्रों में नियमित गश्त और तलाशी अभियान चलाती है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें