कश्मीर में दो विदेशी पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार

Feb 19, 2026 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- चीन और तुर्की की हैं ये पिस्तौलें जम्मू, एजेंसी। जम्मू कश्मीर के राजौरी

कश्मीर में दो विदेशी पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार

- चीन और तुर्की की हैं ये पिस्तौलें जम्मू, एजेंसी। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में दो विदेशी पिस्तौल के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जनकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास स्थित सैर गांव निवासी सचिन कुमार को बुधवार देर रात नौशेरा सेक्टर के रायपुर गांव से सेना के गश्ती दल ने हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि कुमार के पास से दो पिस्तौल बरामद की गईं, जिसमें से एक तुर्की और दूसरी चीन निर्मित थी। इसके साथ ही चार मैगजीन और 15 गोलियां भी बरामद की गईं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।