ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीहरियाणा के भी ध्यानार्थ- 12 साल से फरार कुख्यात करमबीर को दबोचा

हरियाणा के भी ध्यानार्थ- 12 साल से फरार कुख्यात करमबीर को दबोचा

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के कुख्यात...

हरियाणा के भी ध्यानार्थ- 12 साल से फरार कुख्यात करमबीर को दबोचा
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 17 Oct 2020 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के कुख्यात बदमाश करमबीर को 12 साल के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुदेश छैलू गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वह कई वारदात को अंजाम दे चुका है। सुनवाई में शामिल नहीं होने के कारण अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली थी कि हरियाणा का कुख्यात भगोड़ा बदमाश दिल्ली में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से गुरुग्राम के इस्लामपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच ने करमबीर को वर्ष 2006 में भी गिरोह के पांच बदमाशों के साथ गिरफ्तार किया था। जेल से बाहर आने के बाद वर्ष 2008 की जनवरी में उसने गुरुग्राम में अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के गैंगस्टर कौशल के पिता पर गोलीबारी कर उन्हें घायल कर दिया था। इस मामले में भी करमबीर गिरफ्तार किया गया। इन मामलों में आरोपी कोर्ट की सुनवाई में शामिल नहीं हो रहा था। लिहाजा उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें