ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीसप्ताह अंत तक कोहरा छाएगा

सप्ताह अंत तक कोहरा छाएगा

राजधानी में अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा रह सकता है। हवा में बढ़ी आर्द्रता और ठंड के चलते मौसम विभाग ने शनिवार तक राजधानी में कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है। वहीं, अगले दो दिनों में...

सप्ताह अंत तक कोहरा छाएगा
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 12 Dec 2017 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी में अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा रह सकता है। हवा में बढ़ी आर्द्रता और ठंड के चलते मौसम विभाग ने शनिवार तक राजधानी में कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है। वहीं, अगले दो दिनों में धूप न निकलने और तेज हवाओं के चलते ठंड और बढ़ने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 7.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। हवा में आर्द्रता का अधिकतम स्तर 100 फीसदी के करीब रहा। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक समरजीत चौधरी के अनुसार, यदि हवा धीमी रही तो बुधवार सुबह घना कोहरा रह सकता है। यदि हवा की गति अधिक रही तो कोहरा काफी ऊंचाई पर रहेगा। बुधवार को दिन के समय ठंड और बढ़ सकती है।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में तापमान व बारिश

इलाके बारिश अधिकतम न्यूनतम (तापमान)

पालम 6.8 19.8 13.6

लोधी रोड 6.8 22.0 13.5

रिज 4.8 20.6 10.5

आयानगर 6.8 21.1 13.2

(आंकड़े मौसम विभाग के अनुसार हैं। तापमान डिग्री सेल्सियस व बारिश मिलीमीटर में है।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें