अबूधाबी हवाई अड्डे पर कई भारतीय यात्री फंसे
अबूधाबी हवाई अड्डे पर कई भारतीय और विदेशी यात्री हवाई उड़ानें रद्द होने के कारण फंस गए हैं। यात्रियों को बताया गया है कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है और नेशनल गार्ड्स ने हवाई अड्डे को घेरे में ले लिया है। उड़ानें बार-बार स्थगित हो रही हैं और यात्रियों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।

अबूधाबी, एजेंसी। हवाई उड़ानें रद्द होने से संयुक्त अरब अमीरात के अबूधाबी हवाई अड्डे पर कई भारतीय और विदेशी यात्री फंस गए हैं। संजीव मेहता ने बताया कि वह वीकेंड पर एक दोस्त की पार्टी के लिए अबूधाबी आए थे। भारत लौटने के लिए हवाई अड्डे पर आए, लेकिन यहां पता चला कि मिसाइलों से हमला हुआ है। बताया कि उड़ानें रद्द होने के बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। नेशनल गार्ड्स ने इसे घेरे में ले लिया है। बताया कि स्थानीय लोग यहां से जा चुके हैं, लेकिन यात्रियों को हवाई अड्डे पर ही रहने को कहा गया है।
शिकागो के विल वर्धन ने बताया कि वह चेन्नई से अबू धाबी होते हुए शिकागो जा रहे थे। यहां से उड़ान देर रात की थी, लेकिन उड़ान जाएगी या नहीं पता नहीं चल पा रहा है। उड़ानें रद्द होने से परेशानी कोलकाता। कोलकाता हवाई अड्डे पर मोती सरदार ने बताया कि उन्हें दुबई के रास्ते इजरायल जाना था। कहा कि उड़ान का समय बार-बार बदला जा रहा था। विदेशी नागरिक केविन स्कॉट ने कहा कि दुबई के लिए उनकी उड़ान को ग्रीस डायवर्ट करने की जानकारी मिली है। हालांकि अभी पता नहीं है कि उड़ान जाएगी या नहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


