Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsFive Bangladeshi Nationals Including Minor Arrested in East Delhi for Illegal Residency
अवैध रूप से भारत में रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिक पकड़े

अवैध रूप से भारत में रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिक पकड़े

संक्षेप:

पूर्वी दिल्ली में पुलिस ने शास्त्री पार्क क्षेत्र से एक नाबालिग समेत पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सभी ने अवैध तरीके से भारत में प्रवेश किया और दिल्ली में बस गए थे। सभी आरोपियों को शहजादा बाग में रखा गया है और उनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Dec 04, 2025 05:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने शास्त्री पार्क इलाके में भारत में अवैध रूप से रह रहे एक नाबालिग सहित पांच बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सभी लोग अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर नदी के रास्ते भारत में दाखिल हुए और फिर दिल्ली में आकर बस गए थे। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों में 45 वर्षीस नजमा खातून, 22 वर्षीस राबिया खातून, 21 वर्षीस मो. इमरान और 20 वर्षीय मो. यूनुस अली और एक 3 वर्षीय बच्चा शामिल है। फिलहाल पुलिस ने सभी को शहजादा बाग, सराय रोहिल्ला में रखा गया है, वहां से एफआरआरओ की मदद से उनके निर्वासन की कार्रवाई होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2 दिसंबर को गाजीपुर सब्जी मंडी में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी की सूचना मिली। टीम ने वहां पहुंचकर एक संदिग्ध व्यक्ति को उठाया, लेकिन गहन पूछताछ में वह बांग्लादेशी साबित नहीं हुआ। हालांकि, पूछताछ के दौरान उसने शास्त्री पार्क स्थित पाँच अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में पुख्ता जानकारी दी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने शास्त्री पार्क से पांचों बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ लिया। सभी के पास बांग्लादेशी पहचान दस्तावेज मिले। फिलहाल उन्हें सेंटर में रखा गया है।