केरल : जहाज से टकराकर नौका डूबी, दो लोग लापता
केरल के कोल्लम तट के निकट एक मछली पकड़ने वाली नौका विदेशी जहाज से टकराने के बाद डूब गई। इस घटना में दो लोग लापता हैं जबकि नौ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। तटीय पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार को हुआ और बचाए गए मछुआरों को कोच्चि या तिरुवनंतपुरम लाने की तैयारी की जा रही है।

कोच्चि, एजेंसी। केरल के कोल्लम तट के निकट जहाज से टकराकर मछली पकड़ने वाली एक नौका डूब गई। नाव सवार दो लोग लापता हैं जबकि नौ अन्य बचा लिए गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। तटीय पुलिस के अनुसार, सेंट जोसेफ नामक नौका में चालक दल के 11 सदस्य थे, जो अन्य राज्यों से थे और गहरे समुद्र में मछलियां पकड़ रहे थे। यह हादसा शनिवार को उस समय हुआ, जब नौका तट से लगभग 120 समुद्री मील दूर विदेशी जहाज से टकरा गई।अधिकारियों ने कहा कि टक्कर के प्रभाव से नौका को गंभीर नुकसान हुआ और वह कुछ ही समय में डूब गई।
घटना के तुरंत बाद, नौका के चालक दल के नौ सदस्यों को जहाज में सवार लोगों ने बचा लिया। जबकि बाकी दो को खोजने की कोशिशें विफल रहीं।पुलिस ने कहा कि बचाए गए मछुआरों को जल्द ही कोच्चि या तिरुवनंतपुरम के विझिंजम लाया जा सकता है। बचाए गए चालक दल सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


