Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsFirst Test Match Begins Today India vs South Africa at Eden Gardens
खेल : स्पिन तिकड़ी के सामने होगी भारत की परीक्षा

खेल : स्पिन तिकड़ी के सामने होगी भारत की परीक्षा

संक्षेप: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच आज से ईडन गार्डंस में शुरू हो रहा है। मेहमान टीम ने पिछले सात टेस्ट मैचों में से भारत में एक भी जीत नहीं पाई है। भारतीय टीम 15 साल से इस प्रतिद्वंद्वी से घर में नहीं हारी है। दोनों टीमों के स्पिन आक्रमणों की परीक्षा होगी।

Thu, 13 Nov 2025 06:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

शाोल्डर : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज से ईडन गार्डंस में शुरू होगा पहला टेस्ट मुकाबला, पिछले सात मुकाबलों में से एक भी भारतीय सरजमीं पर जीत नहीं पाई मेहमान टीम कोलकाता, एजेंसी। दक्षिण अफ्रीकी टीम पिछले सात टेस्ट मुकाबलों में से भारत में एक भी जीत नहीं पाई है। उसे छह में करारी हार मिली और बारिश के चलते एक ड्रॉ रहा है। इस बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता टीम अपनी स्पिन तिकड़ी के दम पर टीम इंडिया के सामने कड़ी चुनौती पेश करने के इरादे से आई है। बेहतरीन स्पिन आक्रमण के सामने स्टार भारतीय बल्लेबाजों के कौशल की ईडन गार्डंस में शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में असली परीक्षा होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं भारतीय टीम पिछले 15 साल से इस प्रतिद्वंद्वी से घर में न हारने का अपना क्रम जारी रखने के लिए पूरा दमखम लगा देगी। दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय सरजमीं पर अपनी पिछली जीत फरवरी 2010 में नागपुर में दर्ज की थी। उसके बाद वह कभी भारत में जीत नहीं पाई है। शुभमन गिल की टीम के सामने इस अजेय क्रम को जारी रखना बड़ी चुनौती होगी। दक्षिण अफ्रीका का गेंदबाजी आक्रमण इस समय अपने स्पिनरों केशव महाराज, साइमन हार्मर और सेनुरान मुथुस्वामी पर निर्भर है। ऐसे में मेजबान टीम को धीमे गेंदबाजों के खिलाफ अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में उसने सीरीज एक-एक से ड्रॉ खेली। इसमें इन तीनों ने मिलकर 39 में से 35 विकेट निकाले थे। ---------------- इन पर रहेगी निगाह दक्षिण अफ्रीका केशव महाराज महाराज इस सत्र में चार मैचों में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक 19 विकेट चटका चुका है। वह छह साल बाद भारत में खेलेंगे। यहां उन्होंने 2019 में दो टेस्ट खेले थे जिसमें छह विकेट चटकाए थे। साइमन हार्मर 36 वर्षीय हार्मर 1000 प्रथम श्रेणी विकेट ले चुके हैं। वह दस साल बाद यहां खेलेंगे। उन्होंने तब मोहाली में रोहित, साहा और पुजारा के विकेट लिए थे। इस साल दो मैच में 13 विकेट झटके हैं। कैगिसो रबाडा 30 साल के रबाडा दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ है। वह चार मैचों में 3.59 की इकोनॉमी से 19 विकेट झटक चुके हैं। भारत में छह मैचों में सिर्फ नौ विकेट ही ले पाए हैं। तेंबा बावुमा बावुमा की कप्तानी में टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के रूप में पिछले साल पहली बार आईसीसी की कोई ट्रॉफी जीती। उनकी अगुआई में दस टेस्ट मैचों में से टीम ने कोई भी मुकाबला नहीं गंवाया है। वियान मूल्डर पहली बार भारतीय सरजमीं पर खेलने जा रहे मुल्डर टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। उन्होंने इस सत्र में टीम के लिए आठ पारियों में सर्वाधिक 586 रन बनाए हैं। ------------------ भारत शुभमन गिल कप्तानी संभालने के बाद से गिल का बल्ला खूब आग उगल रहा है। वह एक हजार रन बनाने से 21 रन दूर हैं। आठ मैचों में 69.92 की औसत से पांच शतकों से 979 रन बना चुके हैं। केएल राहुल राहुल ने रोहित की जगह ओपनर की जिम्मेदारी बखूबी संभाल ली है। उन्होंने तीन शतकों और इतने ही अर्धशतकों से 51.06 की औसत से 745 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। उनकी मौजूदगी से टीम को मजबूती मिली है। इंग्लैंड में उन्होंने पांच मैचों की नौ पारियों में 77.54 की औसत से 580 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह बुमराह भारत के ट्रंपकार्ड साबित हो सकते हैं। अलग तरह की गेंदबाजी के लिए मशहूर बुमराह ने इस साल छह मैचों की दस पारियों में 2.96 की इकोनॉमी से 23 विकेट चटकाए हैं। रवींद्र जडेजा बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर जडेजा बल्ले के साथ गेंद से भी प्रतिद्वंद्वियों को चकमा देने से नहीं चूकते। उन्होंने दो शतकों से 52.59 की औसत से 659 रन बनाने के साथ 15 विकेट भी झटके हैं। --------------------- टीमें : भारत : शुभमन गिल (कप्तान), राहुल, यशस्वी, सुदर्शन, पंत, जुरेल, जडेजा, सुंदर, बुमराह, आकाश दीप, सिराज, कुलदीप, अक्षर, पडिक्कल। दक्षिण अफ्रीका : बावुमा (कप्तान), मार्कराम, रिकेल्टन, स्टब्स, वेरेने, ब्रेविस, हमजा, जोर्जी, बोश, मूल्डर, यानसेन, महाराज, सेनुरान, रबाडा, साइमन हार्मर। ----------------- प्रसारण : सुबह 9:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ---------------------- आमने-सामने कुल मैच : 44 भारत जीता : 16 दक्षिण अफ्रीका जीता : 18 ड्रॉ : 10 ----------------- भारत में दोनों का प्रदर्शन कुल मैच : 19 टीम इंडिया जीता : 11 दक्षिण अफ्रीका जीता : 5 ड्रॉ : 3 --------------- जडेजा होंगे कपिल देव के क्लब में शामिल जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने से सिर्फ दस रन दूर हैं। वह पांच दिवसीय क्रिकेट में चार हजार रन बनाने और 300 से अधिक विकेट लेने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। वह अब तक 87 मैचों में 3990 रन बनाने के साथ ही 338 विकेट भी चटका चुके हैं। अभी तक कपिल देव (5248 रन, 434 विकेट), न्यूजीलैंड के डेनिएल विटोरी (4531 रन, 362 विकेट) और इंग्लैंड के इयान बॉथम (5200 रन, 383 विकेट) ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। ------------------- भारत कमजोरी भारत के लिए तीसरे क्रम सबसे बड़ी कमजोरी है। गिल के चौथे नंबर पर उतरने के बाद अब तक कोई भी इस क्रम पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। करुण नायर के बाद अब टीम ने सुदर्शन पर भरोसा जताया है। स्पिनरों के खिलाफ खेलने में भी भारतीय बल्लेबाजों को दिक्कत होती है। मजबूती बल्लेबाजी के साथ भारतीय गेंदबाज भी शानदार फॉर्म में हैं। सिराज 37 विकेट लेकर इस साल सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर हैं। टीम के पास आठवें नंबर तक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी हैं। बुमराह और सिराज भी जरूरत पड़ने पर जिम्मेदारी संभालने में माहिर हैं। ------------- दक्षिण अफ्रीका कमजोरी बल्लेबाजी टीम की कमजोर कड़ी है। कप्तान बावुमा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद पहली बार खेलेंगे। मार्कराम, स्टब्स और यानसेन रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। भारत की धीमी पिचों पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज अकसर चकमा खा जाते हैं। मजबूती गेंदबाजी दक्षिण अफ्रीकी टीम की सबसे मजबूत कड़ी है। तेज गेंदबाज रबाडा के साथ ही स्पिन के महारथी महाराज, सेनुरान और साइमन टीम को 15 साल में भारतीय सरजमीं पर पहली जीत दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। -----------------------