दुनिया अतरंगी
जावा द्वीप के बादुई कबीले की जिंदगी आधुनिकता से दूर है। ये लोग खुद को धरती का पहला मानव मानते हैं और कड़े नियमों का पालन करते हैं। उनके धार्मिक नेता 'पु'उन' भविष्य बता सकते हैं। समाज दो भागों में बंटा...

हम हैं धरती के पहले मानव जकार्ता, एजेंसी। इंडोनेशिया के जावा द्वीप में बसे बादुई कबीले की जिंदगी आधुनिक दुनिया से बिल्कुल अलग है। यहां मोबाइल, बिजली, गाड़ियां तक नहीं हैं। ये लोग खुद को धरती का पहला मानव मानते हैं और कड़े नियमों से रहते हैं। उनके धार्मिक नेता 'पु'उन' के बारे में माना जाता है कि वे मन पढ़ सकते हैं, भविष्य बता सकते हैं और भाग्य बदल सकते हैं। बादुई समाज दो भागों में है- आउटर बादुई, जो थोड़ी आधुनिकता अपनाते हैं, और इनर बादुई, जहां बाहरी लोगों का जाना मना है। ये लोग प्रकृति की पूजा करते हैं और नियम तोड़ने वालों को बाहर कर दिया जाता है।
अब चलने पर पैसा देगा बैंक कैलिफोर्निया, एजेंसी। अमेरिका का फिटनेस बैंक लोगों को चलने के बदले पैसे देता है। इस बैंक में जितना ज्यादा चलेंगे, उतना ज्यादा ब्याज मिलेगा। इसके लिए बैंक ने एक स्टेप ट्रैकर ऐप बनाया है, जो आपकी फिजिकल एक्टिविटी को ट्रैक करता है। अगर आप रोज़ 10,000–12,500 कदम चलते हैं, तो आपको 4.75 फीसदी से 5.25फीसदी तक ब्याज मिल सकता है। यह योजना लोगों को फिट रहने और सेविंग बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करती है। कुछ प्लान्स में डेबिट कार्ड का इस्तेमाल भी जरूरी होता है। सीनियर सिटीजन के लिए नियम आसान हैं और उन्हें कम कदमों पर भी फायदा मिलता है। दुनिया की सबसे महंगी कवक शिमला, एजेंसी। गुच्छी मशरूम दुनिया के सबसे महंगे कवकों में से एक है, जिसकी कीमत 30,000 से 50,000 रुपये प्रति किलो तक होती है। यह खास मशरूम जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के जंगलों में उगता है, लेकिन डोडा जिले की गुच्छी को सबसे बेहतर माना जाता है। यह मशरूम अपने मिट्टी जैसे स्वाद और पौष्टिक गुणों के लिए मशहूर है और पुलाव, सूप व बिरयानी में इस्तेमाल होता है। इसकी खेती नहीं की जा सकती, यह सिर्फ प्राकृतिक वातावरण में, खास मौसम और जलवायु में उगता है। इसे जल्द ही जीआई टैग मिलने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




