क्या आप जानते हैं

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एक ग्लोब में सिमट गई थी दुनिया आज से 534 साल पहले, 3 जून

क्या आप जानते हैं

एक ग्लोब में सिमट गई थी दुनिया आज से 534 साल पहले, 3 जून 1492 को जर्मन भूगोलवेत्ता मार्टिन बेहैम ने दुनिया के सामने पहला ग्लोब पेश किया था। यह भूगोल का नक्शा नहीं था, बल्कि खोज के नए युग की शुरुआत थी।मार्टिन बेहैम ने इस अविष्कार को एर्डैपफेल नाम दिया था, जिसका अर्थ है ‘धरती का सेब’।आज भी यह ऐतिहासिक धरोहर जर्मनी के जर्मनिसचेस नेशनलम्यूजियम में रखी गई है।ग्लोब को खराब होने से बचाने के लिए विशेष कमरे में तापमान नियंत्रित करके रखा गया है।यह ग्लोब उस वर्ष बना था, जब क्रिस्टोफर कोलंबस ने अपनी समुद्री यात्रा शुरू की थी।इसमें

उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप मौजूद ही नहीं हैं, क्योंकि तब तक उनकी खोज नहीं हुई थी।इस ग्लोब में यूरोप और एशिया महाद्वीप को विशाल महासागर के जरिए जुड़ा हुआ दिखाया गया है।ग्लोब पर बने नक्शे को कागज पर हाथ से पेंट किया था, उसे इस गोले के ऊपर चिपकाया गया था।मार्टिन ने पुर्तगाली जहाजों पर सालों तक समुद्री यात्राएं की थीं, जिसका अनुभव इसमें दिखा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।