
ट्रांसफार्मर में लगी आग वेयर हाउस तक पहुंची
संक्षेप: -वेयर हाउस में रखीं लाखों की किताबें जलीं-किताबों में आग लगने से चारों ओर फैल गया धुआं-आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी मंगवानी पड़ीट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के मोह नगर में आईटीएस...
-आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी मंगवानी पड़ी ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के मोह नगर में आईटीएस कॉलेज के पीछे औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार तड़के एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। धीरे-धीरे आग पास में स्थित एक वेयर हाऊस तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से लाखों की किताबें राख हो गईं। सूचना पाकर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धुआं भर गया। आईटीएस कॉलेज के पीछे मोहन नगर आनंद औद्योगिक क्षेत्र में नितिन बंका का इको मार्ट के नाम से वेयर हाऊस है।

वेयर हाऊस में किताबें भरी हुई थी। बुधवार तड़के वेयर हाऊस के सामने रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर से आग की उंची लपटें उठने लगी। धीरे-धीरे आग वेयर हाऊस तक पहुंच गई। वेयर हाउस में किताबें होने के कारण कुछ ही देर में आग ने पूरे वेयर हाउस को चपेट में ले लिया। वेयर हाउस के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन साहिबाबाद से दमकल की टीम फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंची। आग काबू में न आती देख फायर स्टेशन वैशाली से भी फायर टेंडर मंगाया गया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि किताबों में आग लगने के कारण वेयर हाऊस और आसपास धुआं ही धुआं भरा हुआ था। जिस कारण आग पर काबू पाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद मौके पर जेसीबी मंगाई गई और किताबों को उलट पलट कर आग पर काबू पाया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। उधर, आग को आसपास के गोदामों और फैक्ट्री तक पहुंचने से पहले ही काबू कर लिया गया। आग पर काबू पाने पर आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। आग में लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




