सिलेंडर में विस्फोट से पांच झुलसे
नई दिल्ली के स्वरूप नगर में मंगलवार को अवैध एलीपीजी गैस सिलेंडर में रिसाव और धमाके के कारण एक घर में आग लग गई। इस हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर है। सभी को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली, प्र. सं.। स्वरूप नगर इलाके में मंगलवार की दोपहर अवैध एलीपीजी गैस सिलेंडर में रिसाव और धमाके के कारण एक घर में आग लग गई। इस हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर है। सभी झुलसे हुए लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि 25 गज के फ्लैट की तीसरी मंजिल पर सिलेंडर में रिसाव के कारण भोजन बनाने के दौरान यह हादसा हुआ। आग के कारण फ्लैट में मौजूद एक महिला और उसके दो छोटे बच्चे मामूली रूप से झुलस गए। हादसे के दौरान दूसरी मंजिल पर रहने वाली सास-बहू मदद के लिए पहुंचीं ही थीं कि तभी सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
जिससे वे दोनों भी झुलस गईं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


