हिमाचल के कसौली में 27 घंटे बाद जंगल की आग पर काबू
शिमला के सोलन जिले के कसौली में जंगल की आग पर 27 घंटे बाद काबू पाया गया। आग 26 मई को एक बजे लगी और 10 हेक्टेयर में फैल गई। सेना और वायुसेना ने मिलकर आग बुझाने का अभियान चलाया, जिसमें वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने 62,500 लीटर पानी गिराया।

शिमला, एजेंसी। सोलन जिले के कसौली में जंगल की आग पर 27 घंटे बाद काबू पाया जा सका। सेना और वायुसेना समेत स्थानीय पुलिस, अग्निशमन दलों के संयुक्त अभियान के बाद आग बुझाई जा सकी। राज्य वन विभाग के अनुसार, आग 26 मई को दोपहर करीब एक बजे लगी और 10 हेक्टेयर वन भूमि में फैल गई। आग लगने का सही कारण पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने बताया कि सेना के अलावा वायुसेना भी आग बुझाने के अभियान में शामिल हुई। वायुसेना के चार एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने 150 से अधिक उड़ानें भरकर चंडीगढ़ की सुखना झील से 62,500 लीटर पानी लाकर जलते जंगलों पर गिराया।
इसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


