Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsFinance Ministry Reviews Public Sector Banks Performance Amid Record Profits
बैंक प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक करेगा वित्त मंत्रालय

बैंक प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक करेगा वित्त मंत्रालय

संक्षेप:

वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है। बैठक में वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू अध्यक्षता करेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश को बड़े बैंकों की आवश्यकता है। समीक्षा बैठक में बैंकों के लाभ और सरकार की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी।

Nov 11, 2025 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। वित्त मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रमुखों की एक बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू करेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह कहा था कि देश को बड़े और विश्वस्तरीय बैंकों की जरूरत है, और इस संबंध में रिजर्व बैंक और बैंकों के साथ चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा था कि सरकार इस पर विचार कर रही है और काम शुरू हो चुका है। हम रिजर्व बैंक के साथ चर्चा कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हम बैंकों के साथ भी चर्चा कर रहे हैं।'' सूत्रों ने बताया कि 12 नवंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ होने वाली समीक्षा बैठक में उनके वित्तीय आंकड़ों के अलावा सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 49,456 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कुल लाभ दर्ज किया। यह सालाना आधार पर नौ प्रतिशत की वृद्धि है। सार्वजनिक क्षेत्र के सभी 12 बैंकों ने वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर तिमाही में कुल 45,547 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अकेले 49,456 करोड़ रुपये के कुल लाभ में 40 प्रतिशत का योगदान दिया। एसबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 20,160 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है।