
हिंदी भाषा को लेकर वित्तमंत्री-टीएमसी सांसद में बहस
नई दिल्ली में लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के हिंदी भाषण पर विवाद उत्पन्न हुआ। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि वह हिंदी नहीं समझते। वित्त मंत्री ने कहा कि सदन में अनुवाद की सुविधा है और रॉय का आरोप है कि वह बिल से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
नई दिल्ली, एजेंसी। लोकसभा में गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के हिंदी बोलने पर विवाद हो गया। इस दौरान वित्तमंत्री ने टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) सांसद सौगत रॉय पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सदन में अनुवाद की सुविधा उपलब्ध है, जिससे सदस्य किसी भी भाषा में दिए गए भाषण को सुन सकते हैं। दरअसल, शीतकालीन सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक के बारे में बात कर रही थीं। इस बीच टीएमसी सांसद सौगत रॉय उठे और स्पीकर जगदंबिका पाल की तरफ इशारा करके कहा कि निर्मला जी ने हिंदी में बात की।

मैं उनकी बात समझ नहीं पाया क्योंकि हम बंगाली हैं। इस पर जगदंबिका पाल ने सौगत से कहा कि सदन की कार्यवाही कई भाषाओं में उपलब्ध है। यह पहले से ही पार्लियामेंट ऐप पर है। आप इसे देख सकते हैं। इसके बाद वित्तमंत्री ने कहा कि वे तमिल में बोलें या हिंदी-अंग्रेजी में माननीय सदस्य को दिक्कत क्या है। उन्होंने सुझाव दिया कि रॉय बिल से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, उन्होंने बिल को ठीक से नहीं पढ़ा है, और वह विषय से ध्यान भटकाना चाहते हैं, इसीलिए वह ये सब बातें ला रहे हैं। मैं आपत्ति जताती हूं, और यह रिकॉर्ड पर होना चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




