संसद सवाल जवाब : बजट में तमिलनाडु की अनदेखी नहीं की गई : वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में द्रमुक सांसद पी विल्सन के उस दावे को खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्रीय बजट 2026-27 में तमिलनाडु की अनदेखी की गई है। सीतारमण ने कहा कि कई घोषणाएं की गई हैं, जिनका लाभ तमिलनाडु को होगा। उन्होंने नारियल योजना और मछुआरों से जुड़ी घोषणाओं का भी उल्लेख किया।

नई दिल्ली, एजेंसी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को राज्यसभा में द्रमुक सांसद पी विल्सन के उस दावे को खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्रीय बजट 2026-27 में तमिलनाडु की अनदेखी की गई है। बजट पर चर्चा के दौरान सीतारमण ने कहा कि बजट में कई घोषणाएं की गई हैं, जिनका लाभ तमिलनाडु को मिलेगा। सीतारमण ने विल्सन का नाम लेते हुए कहा कि यह कहना पूरी तरह गलत है कि तमिलनाडु को कोई नई परियोजना नहीं दी गई। उन्होंने नारियल योजना और मछुआरों से जुड़ी घोषणाओं का भी उल्लेख किया, जिनसे राज्य को फायदा होगा। इससे पहले विल्सन ने आरोप लगाया था कि रेलवे बजट में तमिलनाडु को अन्य राज्यों की तुलना में कम बढ़ोतरी मिली है और कोयंबटूर व मदुरै मेट्रो परियोजनाओं को अब तक मंजूरी नहीं दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


