आईपी यूनिवर्सिटी 25 अप्रैल से आयोजित करेगी प्रवेश परीक्षा
-दिल्ली एनसीआर के अलावा चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता -प्रवेश परीक्षा के 5 दिन

-नेशनल लेवल टेस्ट्स एवं मेरिट आधारित प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैलनई दिल्ली। प्रमुख संवाददातागुरु गोबिंद सिंह इंदप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने अपने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपनी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 25 अप्रैल से 23 मई तक आयोजित करने जा रहा है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ.एस.एल. भंडारकर के अनुसार, इस अवधि के दौरान प्रत्येक शनिवार और रविवार को सीईटी ओएमआर शीट पर दो पालियों (सुबह और शाम) में आयोजित की जाएंगी।सुबह की पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और शाम की पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।डॉ.भंडारकर
ने बताया कि 78 कार्यक्रमों के लिए कुल 50,531 आवेदक इन सीईटी में शामिल होने जा रहे हैं। पीएचडी को छोड़कर, 9 और 10 मई की सीईटी दिल्ली एनसीआर स्थित केंद्रों के अलावा चार बाहरी शहरों चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता में भी आयोजित की जाएंगी। संबंधित सीईटी के आयोजन से लगभग पांच-छह दिन पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। सीईटी से संबंधित तिथि, सत्र, केंद्र में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।विश्वविद्यालय के पैरा-मेडिकल कार्यक्रमों के दो सीईटी कोड 119 और 124 के लिए एक ही परीक्षा पत्र होगा।सीईटी से संबंधित किसी भी सहायता के लिए, आवेदक हेल्पलाइन नंबर- 25302263 और 25302278 पर संपर्क कर सकते हैं और cet@ipu.ac.in और coe2@ipu.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। सीईटी के सभी आवेदकों से अनुरोध है कि इस संबंध में आगे के विवरण और अपडेट के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in देखते रहें।प्रोग्राम एवं प्रोग्राम कोड भरने में की गई गलती में सुधार संभव नहीं:आईपी यूनिवर्सिटीआईपी यूनिवर्सिटी के विभिन्न प्रोग्राम में आवेदन के क्रम में कई आवेदकों ने प्रोग्राम एवं प्रोग्राम कोड भरने में गलती की है और वे यूनिवर्सिटी से अनुरोध कर रहे हैं कि उसे ठीक कर दिया जाए। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गलती को सुधारा नहीं जा सकता। इस तरह की गलती अगर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं आधारित प्रोग्राम में की गई है तो वैसे आवेदकों को दुबारा सही प्रोग्राम और प्रोग्राम कोड के लिए निर्धारित पंजीकरण शुल्क के साथ आवेदन करने का अवसर भी नहीं है क्योंकि वैसे प्रोग्राम में आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल ही थी।इस तरह के कुछ प्रोग्राम में दाखिले सीयूईटी स्कोर से भी दिए जाते हैं। आवेदक उस बारे में अच्छी तरह जांच कर सही समय पर उन प्रोग्राम में दाखिले के लिए सीयूईटी स्कोर से आवेदन कर सकते हैं।नेशनल लेवल टेस्ट्स एवं मेरिट आधारित प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। अगर गलती उन प्रोग्राम से संबद्ध है तो आवेदक 2500 रुपये के निर्धारित शुल्क के साथ फिर से आवेदन करें। यूनिवर्सिटी की सलाह है कि आवेदन जल्दबाजी में न करें और इत्मीनान से सही प्रोग्राम एवं प्रोग्राम कोड के लिए आवेदन करें।विश्वविद्यालय ने कहा है कि यह भी देखने में आया है कि कई आवेदक आवेदन के लिए पंजीकरण तो कर रहे हैं पर 2500 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं।बिना पंजीकरण शुल्क वाले आवेदन को भी निरस्त माना जाएगा। इसके मद्देनजर आवेदन के समय पंजीकरण शुल्क अवश्य जमा करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


