
विदेश : फिल्म निर्माता रॉब राइनर के बेटे पर माता-पिता की हत्या का आरोप
- रॉब राइनर व उनकी पत्नी के शव रविवार को घर से हुए थे बरामद
- रॉब राइनर व उनकी पत्नी के शव रविवार को घर से हुए थे बरामद लॉस एंजिलिस, एजेंसी। मशहूर हॉलीवुड निर्देशक रॉब राइनर के 32 वर्षीय बेटे निक राइनर को अपने माता-पिता की हत्या के मामले में मंगलवार को कोर्ट में पेश किए जाने की उम्मीद है। रविवार को लॉस एंजिलिस के पॉश ब्रेंटवुड इलाके में उनके घर से 78 वर्षीय पिता और 70 वर्षीय मां मिशेल सिंगर राइनर के शव बरामद हुए। दोनों की चाकू से गोदकर कूर तरीके से हत्या की गई थी। शवों को रविवार दोपहर दंपति की बेटी ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शनिवार शाम एक हॉलीवुड पार्टी में निक राइनर का अपने माता-पिता से झगड़ा हुआ था।
रॉब राइनर के निधन पर मनोरंजन जगत में शोक लहर है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, बेन स्टिलर और कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजम समेत कई चर्चित हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। ओबामा ने कहा कि वह ौर उनकी पत्नी मिशेल रॉब के निधन पर दुखी हैं। उनकी हर कहानी के पीछे इंसानों की भलाई में गहरा विश्वास था। रॉब ने ने 'दिस इज स्पाइनल टैप', 'द प्रिंसेस ब्राइड', 'अ फ्यू गुड मेन' और 'स्टैंड बाय मी' जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है। उन

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




