अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग का निर्देश वापस लिया
फिल्म एवं टेलीविजन उद्योग से जुड़े प्रमुख श्रमिक संघ एफडब्ल्यूआईसीई ने बुधवार को कहा कि

मुंबई, एजेंसी। फिल्म एवं टेलीविजन उद्योग से जुड़े प्रमुख श्रमिक संघ 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' (एफडब्ल्यूआईसीई) ने बुधवार को कहा कि उसने अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ जारी असहयोग का निर्देश वापस ले लिया है। एफडब्ल्यूआईसीई ने 25 मई को यह निर्देश जारी किया था। यह कदम अभिनेता द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' से खुद को अलग किए जाने के बाद उठाया गया था। हालांकि, रणवीर सिंह की ओर से संगठन को कानूनी नोटिस भेजे जाने के बाद इसे वापस लेने का फैसला किया गया। एफडब्ल्यूआईसीई के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि आईएमपीपीए, पीजीआई और सीआईएनटीएए के अनुरोध पर हम असहयोग संबंधी अपना निर्देश तत्काल प्रभाव से वापस ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमसे कहा गया है कि फिल्म निर्माताओं के संगठनों के साथ बैठकर ऐसा उचित निर्णय लिया जाना चाहिए, जिससे निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। तिवारी ने कहा कि एफडब्ल्यूआईसीई का कानूनी विभाग अभिनेता के नोटिस का जवाब देगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


