हेक्सावेयर के खिलाफ नैटसॉफ्ट के पेटेंट दावे खारिज

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। अमेरिका की एक संघीय अदालत ने हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के खिलाफ दायर पेटेंट मामले को खारिज कर दिया है। इलिनॉय प्रांत की अदालत ने नैटसॉफ्ट कॉर्पोरेशन द्वारा दायर मुकदमे के सभी दावों को अस्वीकार कर दिया, जिसमें नौ पेटेंटों से संबंधित दावे शामिल थे।

हेक्सावेयर के खिलाफ नैटसॉफ्ट के पेटेंट दावे खारिज

नई दिल्ली। वैश्विक आईटी कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के खिलाफ पेटेंट के एक मामले को अमेरिका की एक संघीय अदालत ने खारिज कर दिया है। अमेरिका के इलिनॉय प्रांत के उत्तरी जिले की जिला अदालत ने गत नौ जून को नैटसॉफ्ट कॉर्पोरेशन और उसकी संबद्ध कंपनी अपड्राफ्ट द्वारा हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज इंक के खिलाफ दायर मुकदमे के सभी दावों को खारिज कर दिया है। इनमें नौ पेटेंटों से संबंधित दावे भी शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।