नांदेड़ में पुरानी दवाएं बेचने पर दुकान सील
महाराष्ट्र के नांदेड़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने एक दवा की दुकान को सील कर दिया। दुकान पर expired दवाएं बेची जा रही थीं। एक ग्राहक ने पिछले वर्ष शिकायत की थी। एफडीए ने छापा मारा और बिना चिकित्सक के पर्चे के औषधियां बरामद की। जांच जारी है।

नांदेड़, एजेंसी। महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने सोमवार को एक दवा की दुकान को सील कर दिया। यहां इस्तेमाल की तिथि खत्म होने पर भी दवाएं बेची जा रही थीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अपने 90 वर्षीय मधुमेह पीड़ित पिता के लिए दवाएं खरीदने वाले एक व्यक्ति ने मीडिया को बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर में दवाओं की इस्तेमाल अवधि समाप्त होने का पता चलने के बाद उसने इसकी शिकायत एफडीए से की थी। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत पर एफडीए ने सोमवार को डॉक्टर्स लेन स्थित दवा की दुकान पर छापा मारा और वहां से दवाएं बरामद कीं।
आरोप है कि ये दवाएं चिकित्सक के पर्चे के बिना बेची जा रही थीं। दुकान पर फार्मासिस्ट मौजूद नहीं था और ग्राहकों को बिल भी नहीं दिए जा रहे थे। दवा की दुकान को बंद कर दिया है। मामले की जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


