पंजाब: तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर में तीन की मौत
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में एक तेज रफ्तार एसयूवी ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार रात को बदाली आला सिंह क्षेत्र में हुआ। मृतक अवतार सिंह, सतविंदर सिंह और मोहन सिंह थे। चालक घटना के बाद फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

फतेहगढ़ साहिब, एजेंसी। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से दो बाइकों पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात बदाली आला सिंह क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार, अवतार सिंह, सतविंदर सिंह और मोहन सिंह दो बाइकों पर सवार होकर बदाली आला सिंह से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक एसयूवी ने उनकी बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


