बच्ची की गवाही से सलाखों के पीछे पहुंचा दुष्कर्मी

Nikhil Pathak हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

रोहिणी जिला की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने 2 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के मामले में बृजेंद्र कुमार को 20 साल की कठोर सजा सुनाई है। पीड़िता की बड़ी बहन की गवाही निर्णायक साबित हुई। अदालत ने आरोपी को 15,000 रुपये का जुर्माना और पीड़िता के पुनर्वास के लिए 10.50 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया।

बच्ची की गवाही से सलाखों के पीछे पहुंचा दुष्कर्मी

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। रोहिणी जिला स्थित फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने दो साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में दोषी युवक बृजेंद्र कुमार को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस पूरे मामले में पीड़िता की बड़ी बहन वर्षीय बच्ची की गवाही सबसे अहम और निर्णायक साबित हुई, जिसके आधार पर अदालत ने आरोपी को संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया। अदालत ने पीड़िता के पुनर्वास के लिए उसे 10.50 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय नागर की अदालत ने कहा कि ऐसे अपराधों में आरोपियों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी बरतना न्याय के साथ समझौता होगा।बवाना

थानाक्षेत्र में दर्ज मामले के मुताबिक, पीड़िता का परिवार बिहार के दरभंगा से रोजी-रोटी की तलाश में घटना से दस दिन पहले ही दिल्ली आया था। 27 जून 2025 को जब मासूम के मां-बाप काम पर गए हुए थे। वह अपनी सात वर्षीय बहन के साथ घर पर थी। तभी साथ वाले कमरे में रहने वाला 21 वर्षीय पड़ोसी बृजेंद्र बच्ची का अपहरण कर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को मां के घर लौटने पर बच्ची ने उसे पूरी बात बताई। अदालत में सुनवाई के दौरान भी बच्ची ने गवाही पर अडिग रहते हुए निडरता से आरोपी की पहचान की और पूरा घटनाक्रम बताया।बच्ची को नहलाकर बदल दिए थे कपड़ेसुनवाई के दौरान लोक अभियोजक राजेश सिरोही ने आरोपी को अधिकतम सजा देने की मांग की। उन्होंने दलील दी कि दोषी ने न केवल दो वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की बल्कि साक्ष्यों को मिटाने के लिए बच्ची को नहलाकर उसके कपड़े भी बदल दिए थे।

Nikhil Pathak

लेखक के बारे में

Nikhil Pathak

शॉर्ट बायो: निखिल पाठक एक प्रतिबद्ध और तथ्यपरक पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट मीडिया में 6.5 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में कार्यालय संवाददाता के रूप में कोर्ट, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और स्पोर्ट्स बीट कवर कर रहे हैं। उनकी रिपोर्टिंग का फोकस न्याय, जवाबदेही और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर रहता है।

परिचय
निखिल पाठक नई दिल्ली में आधारित एक सक्रिय पत्रकार हैं, जो न्यायपालिका, पर्यावरणीय नियमन और खेल जगत से जुड़े विषयों पर गहन और संतुलित रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने 1984 सिख विरोधी दंगा मामलों के कोर्ट ट्रायल व सजा पर फैसले, जमीन के बदले नौकरी घोटाला, आईआरसीटीसी घोटाला और अदालतों के आंकड़ों पर आधारित कई प्रमुख खबरों की कवरेज की है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में प्रदूषण, भूजल दोहन, जलाशयों के संरक्षण और पर्यावरणीय जवाबदेही से जुड़े मामलों पर भी उनकी विस्तृत रिपोर्टिंग रही है।

करियर का सफर
निखिल पाठक ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में अमर उजाला के साथ की। अमर उजाला की चंडीगढ़ यूनिट में वह डेस्क पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने खबरों के संपादन, पेज मेकिंग और डेस्क से जुड़े अन्य कार्यों की गहन समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्होंने दैनिक जागरण में बतौर संवाददाता कार्यभार संभाला। दैनिक जागरण के पूर्वी दिल्ली कार्यालय में रहते हुए उन्होंने डीडीए, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, आरडब्ल्यूए और धर्म-कर्म जैसी बीटों पर काम किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी मुद्दों, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े कई रोचक और प्रभावी समाचार लिखे।फरवरी 2025 में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ जॉइन किया। एचटी मीडिया के साथ उनका एक वर्ष का अनुभव है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
निखिल ने एमए (जर्नलिज्म) तथा बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीजेएमसी) की पढ़ाई की है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और फील्ड अनुभव का संयोजन उन्हें कानूनी, पर्यावरणीय और खेल विषयों को तथ्यात्मक व सरल भाषा में प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।

रिपोर्टिंग विजन
निखिल का मानना है कि कोर्ट और एनजीटी से जुड़े फैसले केवल कानूनी दस्तावेज नहीं होते, बल्कि वे सीधे समाज, शासन और आम नागरिकों के जीवन को प्रभावित करते हैं। उनका उद्देश्य जटिल कानूनी और पर्यावरणीय मुद्दों को पाठकों के लिए सरल, सटीक और विश्वसनीय रूप में प्रस्तुत करना है।

विशेषज्ञता
कोर्ट रिपोर्टिंग (ट्रायल, सजा, महत्वपूर्ण आदेश)
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी)— प्रदूषण, भूजल दोहन, जलाशय संरक्षण
आंकड़ों पर आधारित न्यायिक रिपोर्टिंग
स्पोर्ट्स कवरेज

व्यक्तिगत रुचियां
संगीत, लेखन और बैडमिंटन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।