तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की जान गई

Feb 14, 2026 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में एनएच-24 पर एक तेज रफ्तार कार ने 76 वर्षीय पाइक करमाई को कुचल दिया। वह अपने सहकर्मियों के साथ काम पर जा रहे थे। घटना सुबह छह बजे हुई, जहां कार ने डिवाइडर से टकराने के बाद फुटपाथ पर चढ़कर बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल किया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की जान गई

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। एनएच-24 पर पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके में पेट्रोल पंप के पास शनिवार तड़के तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने 76 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया। मृतक की पहचान पाइक करमाई के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी थे और दिल्ली के गाजीपुर गांव में रहकर फूल मंडी में काम करते थे। घटना के समय वह अपने दो सहकर्मियों के साथ काम पर जा रहे थे। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया के अनुसार, सुबह करीब छह बजे सड़क हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को एक कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली, जबकि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल अवस्था में फुटपाथ पर पड़े थे।

उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का दावा है कि कार पहले मुख्य सड़क और सर्विस रोड के बीच डिवाइडर से टकराई और फिर फिसलते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई। पुलिस ने चालक 26 वर्षीय श्रेय कुमार को मौके से गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। कार में सवार अन्य लोग फरार हो गए। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।