ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीकिसानों को तीन दिन में मिलेगा फसल का दाम : बिधूड़ी

किसानों को तीन दिन में मिलेगा फसल का दाम : बिधूड़ी

नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण...

किसानों को तीन दिन में मिलेगा फसल का दाम : बिधूड़ी
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 18 Oct 2020 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता

दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की समाधि, किसान घाट पर कृषि सुधार कानूनों के समर्थन में रविवार को किसान खाट महापंचायत का आयोजन किया गया था। इस मौके पर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि किसानों को तीन दिन में फसल का दाम मिलेगा। नए कृषि सुधार कानूनों से कृषि क्षेत्र में नई क्रांति आएगी और किसान खुशहाल होगा।

दिल्ली के 365 गांवों के किसानों को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने कहा कि नए कृषि कानूनों से किसानों की आय दोगुनी होगी। नई तकनीकों के प्रयोग से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और हमारे कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ेगा, जिससे हमारा विदेशी मुद्रा भंडार भरेगा। चाहे अनाज हो, दलहन हो या फिर तिलहन हो, हर मामले में देश आत्मनिर्भर बनेगा और किसान सशक्त होगा।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार होगा कि इन कानूनों की बदौलत किसान की फसल का दाम उसे मात्र तीन दिन में मिलेगा। उसे फसल बेचने की आजादी होगी और न्यूनतम समर्थन मूल्य भी जारी रहेगा। किसान यदि किसी फर्म से समझौता करेगा, तो बुवाई से पहले ही फसल की कीमत तय हो जाएगी। यदि किसान समझौते को तोड़ता है तो उस पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा, लेकिन यदि समझौता करने वाली फर्म समझौता तोड़ती है, तो जुर्माना जरूर लगेगा। बीज, खाद, नई तकनीक आदि सबकुछ फर्म को देना होगा और फसल के नुकसान का जोखिम भी उसे ही उठाना होगा। सबसे बड़ी बात यह भी तय कर दी गई है कि समझौता फसल का होगा, जमीन का नहीं। किसान की जमीन हमेशा उसके पास रहेगी। उन्होंने कहा कि आज देश में करोड़ों एकड़ जमीन खाली पड़ी है। उस पर कोई खेती नहीं होती, लेकिन नए कानूनों के आने के बाद ऐसी जमीनों में भी पैदावार होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें